छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की मुठभेड़ हो गयी. जिसमे सीआरपीएफ के एक अधिकारी शहीद हो गये. एक जवान भी घायल हो गया. इस मुठभेड़ में असिस्टेंड कमांडेट श्री शांति भूषण तिर्की शहीद हुए एवं सीआरपीएफ का 01 जवान अप्पाराव घायल हुआ. घायल जवान की स्थिति सामान्य है. घटनास्थल हेतु अतिरिक्त रिइंफोर्समेंट बल पहुंच गई है. वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है एवं आसपास ईलाका की सर्चिंग की जा रही है
झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विट कर CRPF के शहीद अधिकारी को श्रद्धांजली दी. कहा कि – शहीद छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुई मुठभेड़ में झारखण्ड के लाल, सीआरपीएफ 168 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट एस बी तिर्की जी के शहीद होने की दुःखद खबर मिली है. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे.
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने पीटीआई-भाषा को बताया कि घटना सुबह साढ़े नौ बजे जिले के बसागुड़ा पुलिस थाना अंतर्गत पुटकेल गांव में एक छोटी नदी के पास उस वक्त हुई, जब सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन ‘‘एफ’’ कंपनी का एक गश्ती दल सड़क सुरक्षा ड्यूटी पर निकला था. जब गश्ती दल राजधानी रायपुर से करीब 440 किलोमीटर दूर जंगल में डोंगल चिंता नामक छोटी नदी के निकट घेरा डाल रहा था, तभी उसके ऊपर माओवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद दोनों तरफ से गोलियां चलीं.

