उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी यह अब तक के रुझानों से साफ हो गया है. गोवा और मणिपुर में भी भाजपा सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है.
वहीं एक बीजेपी कार्यकर्ता अपने सिर पर बुलडोजर लगाकर घूम रहे हैं. उनका है कि अभी तक बुलडोजर सर्विसिंग पर गया था. अब सभी माफियाओं पर बुलडोजर चलेगा. उनके अनुसार अब योगीजी अपने बुलडोजर से असामाजिक तत्वों का सफाया करेंगे. इस पार्टी कार्यकर्ता को सभी बुलडोजर बाबा के नाम से संबोधित कर रहे हैं.

