BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीजेपी ने झोंकी ताकतः बंगाल में 20 और असम में 6 रैलियां करेंगे पीएम मोदी, नड्डा और शाह करेंगे 50-50 रैलियां

by bnnbharat.com
March 2, 2021
in समाचार
बीजेपी ने झोंकी ताकतः बंगाल में 20 और असम में 6 रैलियां करेंगे पीएम मोदी, नड्डा और शाह करेंगे 50-50 रैलियां
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: चुनावी राज्यों में प्रचार को लेकर बीजेपी के दिग्गजों ने कमर कस ली है. सूत्रों के मुताबिक बंगाल और असम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धुआंधार रैलियां होंगी. पीएम मोदी बंगाल में 20 रैली करेंगे जबकि पड़ोसी राज्य असम में पीएम की 6 रैलियां होंगी. बंगाल यूनिट की तरफ़ से पीएम मोदी की 25 से 30 रैलियां आयोजित करने की मांग की गई थी लेकिन फिलहाल 20 रैलियों को मंज़ूरी दी गई है.

रैलियों की शुरुआत 7 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान की रैली से होगी. अन्य रैलियों के लिए अभी जगह और समय तय होना बाकी है. वहीं गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा बंगाल में 50-50 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. बता दें कि हाल ही में कांग्रेस और लेफ्ट की ब्रिगेड रैली मैदान में बहुत बड़ी रली हुई थी. इस रैली में इकट्ठी हुई भीड़ ने सबका ध्यान खींचा था.
बंगाल में पहली बार भगवा झंडा फहराने के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. आज योगी मालदा जा रहे हैं तो रविवार को पीएम कोलकाता में बड़ी रैली करने वाले हैं. सात मार्च को प्रधानमंत्री कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में बड़ी रैली करेंगे. बीजेपी इस रैली के जरिए पूरे राज्य में अपना संदेश पहुंचाना चाहती है.

बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता इस रैली को सुपरहिट बनाने के काम में जुटे हैं. बीजेपी का टारगेट ब्रिगेड ग्राउंड में करीब 10 लाख लोगों को लाने का है. बीजेपी इस रैली को सफल बनाने के लिए डोर टू डोर कैंपेन चला रही है. बता दें कि बंगाल में मशहूर है कि जिसका ब्रिगेड ग्राउंड उसी का बंगाल.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे और मालदा में चुनावी रैली करने वाले है. मालदा बंगाल का मुस्लिम बहुल इलाका है. चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सबसे बड़ी चुनावी रैली है. साफ है कि भाजपा नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल को लेकर अपनी आक्रामक रणनीति साफ कर दी है.

मालदा में दोपहर 2 बजे योगी की रैली होगी, इस रैली से पहले यूपी के सीएम बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के साथ रोड शो भी करेंगे. आपको बता दें कि बांग्लादेश से सटे मालदा जिले में विधानसभा की 12 सीटे हैं और यहां करीब 50 फीसदी वोटर्स मुस्लिम हैं. माना जा रहा है कि बीजेपी का प्लान मालदा में योगी को उतारकर हिंदू मतों को अपनी तरफ मोड़ने का है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बागियों ने बढ़ाई सोनिया गांधी की टेंशन, अध्यक्ष के चुनाव में उम्मीदवार उतारेगा जी-23

Next Post

सड़क हादसे में महिला की मौत, अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर

Next Post
सड़क हादसे में महिला की मौत, अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर

सड़क हादसे में महिला की मौत, अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d