प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह मंगलवार को कार्यालय सभाकक्ष में प्रखंड व मनरेगा कर्मियो के साथ समीक्षा बैठक किया.कर्मियो के साथ उनकी यह पहली बैठक थी. बैठक में मनरेगा तथा पीएम आवास योजना की पंचायतवार समीक्षा की गई. बीडीओ ने उक्त दोनों योजनाओ के समीक्षा के दौरान कर्मियो को अपने अपने पंचायत क्षेत्र में जाकर योजनाओ की स्थिति से अवगत होकर कार्य मे प्रगति लाने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कर्मियो को कार्य मे बदलाव लाते हुए प्रगति लाने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कर्मी क्षेत्र में घूम कर कार्य मे तेजी लाए अन्यथा कार्यवाई के लिए तैयार रहे. इस दौरान उन्होंने कई कर्मियो को फटकार भी लगाई. उन्होंने कर्मियो को काम के प्रति सजग रहने साथ ही टीम भावना से कार्य कर,कार्य मे तेजी लाने की भी बात कही.कर्मियो को योजनाओं का प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक दिन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कर्मी जाएंगे तभी कार्य की स्थिति का पता चल पाएगा. साथ ही ग्रामीणों को भी सुविधा होगी. बैठक में बीपीओ राजेश कुमार,सहायक अभियंता मनोज कुमार,पंचायत सेवक मिथलेश कुमार सिंह,महेश मिस्त्री,सुरेंद्र सिन्हा,चितरंजन शर्मा,रोजगार सेवक सुनील कुमार,स्वर्णलता कुमारी,उरशिला टूटी, सहित अन्य कर्मी व स्वयंसेवक उपस्थित थे.

