पश्चिम बंगाल: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बीरभूम के रामपुरहाट हिंसा मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया। रिपोर्ट सात अप्रैल तक देनी है.
अभी तक इस मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT)द्वारा की जा रही थी. हाईकोर्ट का यह फैसला ममता सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने गुरुवार को बीरभूम जिले में आठ लोगों की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच की मांग करने वाली जनहित याचिकाओं के साथ एक स्वत: संज्ञान याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया था.

