BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बुर्ज खलीफा पर ऐसे गिरी जोरदार बिजली

by bnnbharat.com
January 4, 2022
in समाचार
बुर्ज खलीफा पर ऐसे गिरी जोरदार बिजली
Share on FacebookShare on Twitter

 

दुबई.नए साल में संयुक्‍त अरब अमीरात की शुरुआत जोरदार बारिश और तेज हवाओं से हुई है। शुक्रवार सुबह में बारिश इतनी तेज हुई कि कई इलाकों में पानी लग गया। बारिश और तेज हवाओं की वजह से पारा 7.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बीच सोशल मीडिया में बारिश और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर शनिवार को बिजली गिरने का वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है।इसमें नजर आ रहा है कि बिजली सीधे बुर्ज खलीफा के ऊपर गिर रही है। पूरा आकाश रात में भी दिन की तरह से चमकने लगता है। बुर्ज खलीफा पर बिजली गिरने से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

यूएई के नैशनल सेंटर ऑफ मेट्रोलॉजी के मुताबिक जेबेल जैस इलाके में पारा शनिवार को लुढ़क कर 7.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बारिश की वजह से शारजाह और अबू धाबी में कारें सड़कों पर पानी के अंदर आधी डूबकर चल रही थीं। सोशल मीडिया में इस जोरदार बारिश को लेकर लोगों ने बहुत मजेदार कॉमेंट किए हैं।एक यूजर ने बाढ़ में डूबी कार का वीडियो पोस्‍ट करके कहा, ‘यह भारत या लंदन नहीं है, यह भारी बारिश के बाद दुबई है।’ गृहमंत्रालय ने लोगों को सड़क पर सतर्क होकर चलने के लिए कहा है।

बता दें कि खाड़ी देशों में इन दिनों जमकर बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। रेगिस्तान और भीषण गर्मी के लिए प्रसिद्ध सऊदी अरब में साल के पहले ही दिन हुई बर्फबारी ने दुनियाभर के लोगों को हैरान कर दिया है।

रेगिस्तान की सुनहरी रेत पर बर्फ की सफेद चादर मीलों दूर तक फैली नजर आ रही है। सऊदी के उत्तर-पश्चिमी शहर ताबुक में कुदरत के इस अनोखे खेल का स्थानीय निवासी खूब मजे ले रहे हैं। ताबुक के पास स्थित अल-लॉज पर्वत पर हजारों की संख्या में सैलानी इस बर्फबारी का लुफ्त उठाने पहुंचे हैं। पिछले साल फरवरी में भी इस इलाके में भारी बर्फबारी हुई थी। तब बर्फबारी ने पिछले 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली एयरपोर्ट पर कैसे एक युवक ने 100 यात्रियों को ठगा

Next Post

पंजाब की राजनीति में आना चाहते थे खली

Next Post
पंजाब की राजनीति में आना चाहते थे खली

पंजाब की राजनीति में आना चाहते थे खली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d