बप्पी दा का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि उन्हें तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को ही भर्ती किया गया था.
बप्पी लाहिड़ी के अंतिम संस्कार के लिए उनके बेटे बप्पा लाहिड़ी के लौटने का इंतजार किया जा रहा है. बप्पा के लौटने के बाद गुरुवार को बप्पी दा को अंतिम विदाई दी जाएगी. उनका अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा.

