BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बेलगड़िया में 300करोड़ रुपये से मिलेगी सभी बुनियादी मूलभूत सुविधाएं

by bnnbharat.com
March 1, 2021
in समाचार
बेलगड़िया में 300करोड़ रुपये से मिलेगी सभी बुनियादी मूलभूत सुविधाएं
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद के उपायुक्त सह झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार केप्रबंध निदेशक उमाशंकर सिंह ने कहा है कि बेलगड़िया के निवासियों को स्वास्थ, शिक्षा, पानी, रोजगार सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए शीघ्र 300 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं पर काम शुरू होगा। इसमें बेलगड़िया के अन स्किल्ड तथा सेमी स्किल्ड युवाओं को रोजगार मिलेगा। एक एजेंसी युवाओं की प्रोफाइल तैयार करेगी। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को उनके कौशल के अनुसार काम दिया जाएगा। साथ ही आने वाले दो-तीन महीने में एक स्थाई स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण फेज 3 में पूरा हो जाएगा। जहां चौबीसों घंटे और सातों दिन डॉक्टर एवं पारा मेडिकल स्टाफ बेलगड़िया वासियों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। उपायुक्त आज बेलगड़िया में स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन एवं बीसीसीएल बहुत गंभीरता से बेलगड़िया की समस्या हल करने के लिए कृत संकल्प है। एक-एक करके चुनौतियों को सकारात्मक सोच के साथ हल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य केंद्र जैसी महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। अगले 3 माह के अंदर 20 लाख रुपए की लागत से स्थाई स्वास्थ्य केंद्र तैयार हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र के बाहर शेड का निर्माण, मरीजों के बैठने की व्यवस्था तथा कंपाउंड में पेवर ब्लॉक बिछाए जाएंगे। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए आवश्यक दवाइयां व अन्य उपकरण भी उपलब्ध रहेंगे।
स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक सोमवार को डॉ राजेंद्र कुमार तथा यमुना कुमारी, प्रत्येक बुधवार को डॉ रेखा कुमारी एवं ब्यूटी कुमारी दत्ता तथा प्रत्येक गुरुवार को डॉ अरविंद कुमार एवं मोहम्मद एनुल अंसारी उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा हड्डी रोग, स्त्री रोग सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक यहां के लोगों को परामर्श देंगे। डॉ दुर्गा पटवारी ने आज मरीजों की जांच की। वे तीन दिन यहां उपलब्ध रहेगी।
उपायुक्त ने कहा कि अब बेलगड़िया में निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने के लिए थर्ड पार्टी ईवैल्यूएटर की नियुक्ति होगी। जितने भी निर्माण कार्य होंगे उसकी इवैल्यूएशन के बाद ही संवेदक को निर्माण का फाइनल भुगतान किया जाएगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
उपायुक्त ने बेलगड़िया के स्थानीय लोगों से भी वार्तालाप किया। उन्होंने कहा कि बेलगड़िया के लोगों को अपनी मानसिकता बदलनी होगी और समूह बनाकर राजस्व की वसूली करनी होगी। सभी घरों में बिजली मीटर चालू हो जाएगा और लोगों को इसका भुगतान करना होगा।
इस मौके पर उपायुक्त उमा शंकर सिंह, लोदना एरिया के जीएम जीडी निगम, महाप्रबंधक झरिया मास्टर प्लान पी0 दुबे, जेआरडीए प्रभारी मोहम्मद गुलजार अंजुम, जेआरडीए के डीएन चौधरी, संतोष कुमार, कुमार विपुल, अमरेंद्र कुमार, श्री सुनील कुमार, श्री आजाद हुसैन, राजेश परमाणिक, रजनीश कुमार व अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शहर की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर भाजयुमो आक्रोशित, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध।

Next Post

BJP के एजेंडे पर चल रहे हैं आनंद शर्मा, ISF के साथ गंठबंधन पर सवाल खड़े करने पर अधीर रंजन चौधरी का जवाब

Next Post
BJP के एजेंडे पर चल रहे हैं आनंद शर्मा, ISF के साथ गंठबंधन पर सवाल खड़े करने पर अधीर रंजन चौधरी का जवाब

BJP के एजेंडे पर चल रहे हैं आनंद शर्मा, ISF के साथ गंठबंधन पर सवाल खड़े करने पर अधीर रंजन चौधरी का जवाब

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d