18 अप्रैल से बैंको के खुलने का टाइम सुबह 9 बजे होगा.आरबीआई ने 4 दिन बैंक बंद रहने के कारण बैंक के समय में बदलाव किया है.हालांकि बैंकों के बंद होने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस हिसाब से बैंकों के कामकाज में एक घंटा और जुड़ गया हैं. गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते बैंकों के दिन में खुलने के समय को घटा दिया गया था. लेकिन अब परिस्थितियां सामान्य हो रही हैं. ऐसे में, आरबीआई यह सुविधा 18 अप्रैल 2022 से लागू कर रहा है.

