कंगना ने धाकड़ की प्रमोशन में अपनी जान लगा दी थी लेकिन फिल्म की कमाई पहले दिन सिर्फ 1.20 करोड़ ही रही.सुबह के ज्यादातर शोज खाली थे, शाम को थोड़ी हलचल देखने को मिली जिसकी बदौलत ये कलेक्शन हो पाया.जी स्टूडियो की इस फिल्म को पहले दिन ही दिन में तारे नजर आ गए.
कंगना रणौत की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धाकड़’ दूसरे दिन भी दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही. फिल्म ने शनिवार को भी संग्रह में कोई वृद्धि नहीं दिखाई है. यही कारण है कि दूसरे दिन कंगना रणौत की फिल्म के कई शोज रद्द कर दिए गए.फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ‘धाकड़’ ने दूसरे दिन 1.05 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.

