हजारीबाग: हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम हरली के सिमासी बागी के एक डिप बोरिंग में पानी निकलते निकलते अचानक आग निकलने लगी. बड़कागांव अंतर्गत हरली के सीमासी बागी धान खेत में दो साल पहले बोरिंग किया गया था. बोरिंग से पानी निकलने के दौरान अचानक आग धधकने लगा.जिससे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.बोरिंग से आग निकलता देखें लोगों ने कहा कि पानी में पेट्रोल-डीजल के मिश्रण है, वहीं बुजुर्गों का कहना है कि यह चमतकार देवी-देवताओं की शक्ति है.

