नई दिल्ली.ब्रह्मोस और यूरेन एंटी शिप मिसाइल को अंडमान निकोबार से लॉन्च किया गया है.अंडमान निकोबार कमांड ने इस बाबत ट्वीट करके जानकारी दी है. ट्वीट में लॉन्च का वीडियो शेयर करते हुए कहा गया है एएनसी नेवल कंपोनेंट द्वारा ब्रह्मोस और यूरेन एंटी-शिप मिसाइलों का सफल प्रक्षेपण किया गया जोकि हमारे द्वीपों की रक्षा के लिए हमारी क्षमताओं को दर्शाता है.

