चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव वर्ष को लेकर ब्राह्मण विकास परिषद धनबाद जिला ने धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया. परिषद के संरक्षक सह मार्ग दर्शक हरीश जोशी, बलदेव पाण्डेय, केपी जिलाध्यक्ष ने कहा कि सनातन की पारम्परिक संस्कृति को वर्तमान में प्रभावी रखते हुए आने वाली पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा काम है. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नव वर्ष पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से मनाना चाहिए. अध्यक्ष मुक्तेश्वर मिश्र, गोपाल पाण्डेय ने सनातन के अनुयायियों को विक्रम सम्वत 2079 की अग्रिम बढाई देते हुए कहा कि “हिन्दू नवबर्ष-2079 ” धूमधाम से अवश्य मनाये. सभी से घरों में परिवार के साथ धार्मिक अनुष्ठान करने की बात कही. वक्ताओं ने कहा कि इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्य पीला या भगवा रंग के पारम्परिक वस्त्र पहनकर मंदिर जाएँ. माथे पर तिलक अवश्य लगायें. घर में मिष्ठान्न (खीर आदि) बनायें. घर की छत पर एक भगवा झंडा अवश्य लगायें. संध्या में घर के आंगन, छत पर दीप जरूर जलाए. कृष्ण मोहन शुक्ल, विजय पाण्डेय, संजीव उपाध्याय, मुकेश वाजपेयी, मनीष शर्मा, आदि ने भी अपने विचार दिए.

