ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अपनी दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंच चुके हैं और गुरुवार सुबह 8.30 बजे ब्रिटिश प्रधानमंत्री सीधे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे. यहां गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने हवाई अड्डे पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री का स्वागत किया.इसके बाद 10:00 बजे साबरमती रिवर फ्रंट पहुंचेंगे. इसके बाद 10:50 बजे उद्योगपति गौतम अडानी से भी उनकी मुलाकात होगी और दोपहर में 12:15 बजे हलोल में जेसीबी प्लांट का दौरा करेंगे. साथ ही 02:30 बजे वह गुजरात यूनिवर्सिटी के गिफ्ट सिटी का दौरा करेंगे. वह शाम 04:00 बजे अक्षरधाम मंदिर दर्शन करने पहुंचेंगे.

