बड़कागांव. बड़कागांव थाना क्षेत्र के मात्रा घाटी में चल रहे अवैध कोयले के धंधे को नकेल कसने के लिए बड़कागांव थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में छापामारी अभियान बीती देर रात चलाया गया. जिसमें मोतरा घाटी के ऊपर से 40 टन अवैध कोयले को जप्त कर बड़कागांव थाना लाया गया. जिसके आलोक में बड़कागांव थाना में कांड संख्या 55/22 धारा 414 34भादवी 54 जेएमएमसी एक्ट 30(2) कोल माइन्स एक्ट 33 भारतीय वन अधिनियम के तहत एक नामजद सहित दर्जनों अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है. मौके पर से कोयला तस्कर मौके से भागने में सफल रहे. बताते चलें कि छापामारी होने से कोयला तस्करों में हड़कंप मच गई है. छापामारी दल में मुख्य रूप से थाना प्रभारी गौतम कुमार, एसआई अजीत कुमार सिंह, एएसआई शिवजी सिंह सहित सशक्त बल के जवान मौजूद थे.

