◼️प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “एक महासागर शिखर सम्मेलन” में कहा–भारत सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने के लिए प्रतिबद्ध
◼️उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण और गोवा तथा उत्तराखंड में एक ही चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज
◼️राज्यसभा में बजट सत्र का पहला चरण सम्पन्न, कार्यवाही 14 मार्च तक के लिए स्थगित
◼️अरोग्य सेतु ऐप से लोग 14 अंकों वाला आयुषमान भारत स्वास्थ्य खाता नंबर हासिल कर पाएंगे
◼️आई.आर.सी.टी.सी. सोमवार से सभी रेलगाड़ियों में खाना उपलब्ध कराएगी
🇮🇳राष्ट्रीय
◼️विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर का हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र और पारदर्शी बनाने का आह्वान
◼️सरकार ने कहा–जन औषधि दवाओं की कीमतें ब्रांडेड दवाओं के बाजार मूल्य से 50 से 90 प्रतिशत तक कम
◼️”स्माइल-हाशिए पर आए व्यक्तियों को आजीविका और उद्यम के लिए समर्थन” का आज शुभारंभ होगा
◼️देश भर में कैदियों को छह लाख 41 हजार 252 टीके लगाए जा चुके हैं—डॉ. भारती प्रवीण पवार
◼️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे
🌍अंतरराष्ट्रीय
◼️बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन हुआ
◼️सभी तरह की शैक्षिणिक एवं विविध प्रकार की ख़बरों के लिए हरियाणा ऐजुकेशनल अपडेट फेसबुक पेज ज्वाइन करें
🏏 खेल समाचार
◼️वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीन मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे मैच में भारत ने जीत दर्ज करते हुए महमान टीम को क्लीन स्वीप करते हुए सीरीज 3-0 से अपने नाम की, भारत ने 96 रन से जीता तीसरा मैच
🇦🇶राज्य समाचार
◼️बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में छठे और सातवें चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की
◼️राहुल गांधी ने कहा–प्रधानमंत्री गलत बयान से गोवा वालों का ध्यान भटका रहे हैं
◼️पंजाब में स्वतंत्र और सुरक्षित चुनाव के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कड़ी चौकसी
◼️अखिल भारतीय कांग्रेस समिति, मेघालय डेमोक्रेटिक एलायन्स में शामिल होने वाले अपने पांच विधायकों के पक्ष में नहीं
◼️बिहार के सड़क बुनियादी ढांचागत क्षेत्र में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा–नितिन गडकरी
💰व्यापार जगत
◼️बम्बई शेयर बाजार में 773 अंकों की गिरावट
◼️सोने और चांदी के मूल्य में गिरावट
☔ मौसम
◼️सबसे पहले देश के चार महानगरों के मौसम का हाल। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धुंध छाई रह सकती है। मुम्बई और कोलकाता में आसमान साफ रहेगा, चेन्नई में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। इन महानगरों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा
_🚫चेतावनी: इस न्यूज़ बुलेटिन में दिए गए आंकड़े व समाचार भारत सरकार की न्यूज एजेंसी से लिए गए हैं अपने स्तर पर उनमें किसी तरह का बदलाव ना करें इसके लिए आप स्वयं जिम्मेवार होंगे_

