➡️लखनऊ- बोरिंग के दौरान मजदूर गिरा बोरिंग गड्ढे में, करीब 20 फीट गहरे बोरिंग में फंसा मजदूर, कड़ी मशक्कत के बाद sdrf ने सकुशल निकाला, चिनहट में बोरिंग के दौरान गिरा था मजदूर.
➡️मुरादाबाद- चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट,पथराव, मारपीट,पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर चुनाव को लेकर लगाए आरोप, पथराव में 13 वर्षीय युवती गम्भीर रूप से घायल, घायल अवस्था में निजी अस्पताल में कराया भर्ती, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में दी तहरीर, मूंढापांडे थाना क्षेत्र के हसनगंज गांव की घटना.
➡️शाहजहांपुर- झूठी शान में प्रेमी-प्रेमिका पर फायरिंग का मामला, अस्पताल में इलाज के दौरान प्रेमी की भी हुई मौत, कल देर शाम गोली लगने से प्रेमिका की मौत हुई थी, पुलिस ने मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया, जलालाबाद थाना क्षेत्र के ककरा गांव की घटना.
➡️फिरोजाबाद- बदमाशों ने hdfc बैंक कर्मचारी को मारी गोली, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत, hdfc बैंक से ड्यूटी कर अपने गांव लौट रहा था, घात लगाए बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, बसई मोहमदपुर के गाजीपुर के निकट की घटना.
➡️मुरादाबाद- किसान ने 23 फ़ीट से ज़्यादा का लंबाई गन्ना उगाया, 23 फीट के गन्ने को देखने के लिए दूर-दूर से पहुंच लोग, सितंबर में लगाया गया गन्ना फरवरी में 23 फीट का हुआ, टंच विधि का प्रयोग करके 238 नस्ल का बोया गया था गन्ना, सामान्य गन्ना एक बीघा में 50 से 60 कुंटल के बीच होता है, टच विधि से 1 बीघा में 103 प्रति क्विंटल वज़न की फसल उगाई, लंबाई ज्यादा होने के कारण गन्ने को बल्ली लगाकर रोका गया, थांवला किसान मोहम्मद मोबीन ने लगाया गया था गन्ना.

