➡️लखीमपुर- दलित युवती का शव मिलने का मामला,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर की गई हत्या,आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर,मोहम्मदी थाना क्षेत्र में मिला था युवती का शव.
➡️दिल्ली- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का बड़ा बयान,अमेरिका ने रूसी हवाई यातायात पर लगाया प्रतिबंध,अमेरिका ने रूस के लिए एयरस्पेस को किया बंद,यह जंग लोकतंत्र बनाम तानाशाही की- जो बाइडेन,तानाशाहों को हमेशा कीमत चुकानी पड़ती है- जो बाइडेन,हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं-जो बाइडेन,अमेरिका रूस को मनमानी नहीं करने देगा-जो बाइडेन,अमेरिकी सेना यूक्रेन नहीं जाएगी-जो बाइडेन,हमारी सेना युद्ध में हिस्सा नहीं लेगी-जो बाइडेन,हम नाटो देशों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं-डो बाइडेन.
➡️दिल्ली- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारतीयों का किया स्वागत,डॉ. जितेंद्र सिंह यूक्रेन से लौटे भारतीयों का किया स्वागत,यूक्रेन से लगभग 220 बच्चे वापस आए हैं- जितेंद्र सिंह,वापस लौटे बच्चों की उनके माता-पिता से बात कराई- जितेंद्र सिंह.
➡️दिल्ली- विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान,यूक्रेन से 1,377 और भारतीयों को वापस लाया गया- जयशंकर,24 घंटों में 6 उड़ानें भारत के लिए रवाना हुई हैं-जयशंकर.
➡️दिल्ली- बुखारेस्ट से भारतीय विमान दिल्ली के लिए रवाना हुआ,विमान में 251 छात्रों का दल दिल्ली के लिए हुआ रवाना,भारतीय समयानुसार सुबह 2.30 बजे दिल्ली के लिए भरी उड़ान.
➡️दिल्ली- देश में कोरोना मरीजों के आंकड़े,24 घंटे में कोरोना के 7,554 नए केस,24 घंटे में कोरोना से 223 मरीजों की मौत,कोरोना से अब तक कुल 5,14,246 मौत .
➡️दिल्ली- यूक्रेन की अपील पर आईसीजे करेगा सुनवाई,आईसीजे में 7-8 मार्च को होगी सुनवाई,आईसीजे में हाइब्रिड तरीके से होगी सुनवाई.
➡️दिल्ली- रूस को लेकर एप्पल का बड़ा निर्णय,एप्पल ने अपने सभी प्रोडक्ट की बिक्री पर लगाई रोक.

