➡लखनऊ- चुनाव आदर्श आचार संहिता को लेकर कार्रवाई, अब तक 44,80,204 प्रचार-प्रसार सामग्री हटाई, अब तक 4,62,651 लीटर शराब बरामद की गई, 14.31 करोड़ का 5001 किग्रा गांजा जब्त किया, अब तक 7.20 करोड़ से अधिक का कैश बरामद, अब तक 6,16,330 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराए, सीआरपीसी के तहत 20,42,995 लोग पाबन्द।
➡लखनऊ- समाजवादी पार्टी की कल वर्चुअल रैली, समाजवादी पार्टी की कल 2 वर्चुअल रैली, 11.30 बजे पल्लवी पटेल करेंगी संबोधित, 4 बजे हरेंद्र सिंह मलिक करेंगे संबोधित।
➡ग्रेटर नोएडा- नामांकन के छठे दिन 6 प्रतियाशियों ने किया नामांकन,नोएडा विधानसभा से कांग्रेस से पंखुड़ी पाठक का नामांकन,जेवर से मनोज चौधरी ने किया नामांकन,दादरी, नोएडा से 4 निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन,सूरजपुर में प्रत्याशियों ने दाखिल किया अपना नामांकन।
➡कुशीनगर- कुशीनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 13 लाख का 382 नग एडिबल ऑयल बरामद, लूटा गया खाद्यान लदा ट्रक पकड़ा गया, पुलिस ने 8 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, तमकुहीराज ओवर ब्रिज के पास हुई थी यह लूट, तरयासुजान पुलिस को मिली कामयाबी।
➡संभल- बीजेपी प्रत्याशी का ग्रामीणों ने किया विरोध, बीजेपी प्रत्याशी वाहन के आगे खड़े किए पशु, आवारा पशुओं को खड़ा कर जताया विरोध, वाहनों के आगे आवारा पशुओं का वीडियो वायरल, गुन्नौर से बीजेपी प्रत्याशी हैं अजीत कुमार यादव, गुन्नौर के नंदरोली गांव का वायरल वीडियो।
➡सीतापुर- रामकोट पुलिस की संवेदनहीनता आई सामने, पढ़ने वाले लड़कों पर 107 ,116 की कार्रवाई की, आपराधिक इतिहास ना होने पर जबरन कार्रवाई, थाने में बैठकर किसी के कहने पर की कार्रवाई, चुनाव को देखते हुई निर्दोशों पर की कार्रवाई, जवाहरपुर गांव में दर्जनों निर्दोशों पर कार्रवाई।
➡प्रयागराज- यूपी लोक सेवा आयोग से बड़ी खबर, 2022 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, आयोग ने 32 परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, 5 मार्च से 18 दिसंबर तक आयोजित होंगी 32 परीक्षाएं, पीसीएस, प्रवक्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर, स्टाफ नर्स, पशु चिकित्सा अधिकारी की भर्ती परीक्षा शामिल।
➡हापुड़- सपा के पूर्व मंत्री मदन चौहान ने छोड़ी पार्टी, बसपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री मदन चौहान, बसपा से गढ़ विधानसभा प्रत्याशी बने मदन चौहान, बसपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र भारती ने दी जानकारी, सपा से 3 बार गढ़ विधायक रहे थे मदन चौहान।
➡हरदोई- कार में मिले शवों की हुई शिनाख्त, सर्राफा व्यवसाई,शुगर मिल कर्मी के थे शव, सर्राफा व्यवसाई के भाई ने शव देखकर की शिनाख्त, सराफा व्यवसाई,शुगर मिल कर्मी आपस में मित्र थे, कल से ही दोनों थे लापता,आज मिले शव।
➡अमेठी- अनियंत्रित ट्रक ने चलती कार में मारी टक्कर, ट्रक की जोरदार टक्कर से कार में लगी आग, महिला समेत 5 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा, गौरीगंज कोतवाली के माधोपुर के पास की घटना।
➡पीलीभीत- पुलिस पर मकान कब्जा कराने का आरोप, घर में तोड़फोड़ के बाद कराया मकान पर कब्जा, वर्षों से घर बनाकर परिवार कर रहा था गुजर बसर, शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित को कोतवाली बैठाया, पूरनपुर कोतवाली इलाके के टडोला गांव का मामला।
➡शाहजहांपुर- 19 लाखों रुपए के सोने के आभूषण बरामद, चुनाव के मद्देनजर की जा रही थी चेकिंग, बिना वैध कागजों के ले जा रहे थे आभूषण, लग्जरी कार भी बरामद,पूछताछ में जुटी पुलिस, थाना कटरा क्षेत्र में की गई कार्रवाई।
➡मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर में बीजेपी विधायक को ग्रामीणों ने दौड़ाया,वोट मांगने गांव पहुंचने पर विधायक का जोरदार विरोध,खतौली विधानसभा से बीजेपी विधायक हैं विक्रम सैनी,विधायक,ग्रामीणों के बीच नोकझोंक के साथ हुई अभद्रता,सोशल मीडिया पर विधायक के विरोध की वीडियो वायरल,विरोध के दौरान ग्रामीणों ने विधायक से की अभद्रता,भीड़ से हाथ जोड़कर निकले बीजेपी विधायक विक्रम,खतौली विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी भी है विक्रम सैनी,मंसूरपुर कोतवाली के मुनव्वरपुर कलां गांव का मामला।
➡बुलंदशहर- साधु हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा, आरोपी को आजीवन कारावास,20 हज़ार जुर्माना, आरोपी मुरारी उर्फ राजू को आजीवन कारावास, अनूपशहर के पगोना में दो साधुओं की हुई थी हत्या।
➡आगरा- हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर अपराधी पर पहले भी दर्ज है 9 मुकदमें, अपराधी से बाइक तमंचा कारतूस भी हुए बरामद, पिनाहट पुलिस ने विप्रावली से गिरफ्तार कर भेजा जेल।
➡कानपुर- 24 घंटे में कोरोना के 573 नए मरीज मिले, कुल एक्टिव केसों के संख्या पहुंची 3101, जिले में 513 कोरोना मरीज हुए डिस्चार्ज।
➡फिरोजाबाद- बाइक सवार को अज्ञात ट्रक ने रौंदा, बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, F.H पुल के HP पेट्रोल पंप के पास का मामला।
➡बरेली- में सपा ने 2 उम्मीदवार घोषित किए, शहर विधानसभा से राजेश अग्रवाल प्रत्याशी घोषित, नवाबगंज से भगवत शरण गंगवार प्रत्याशी घोषित, सपा प्रवक्ता मोंटी शुक्ला ने दी जानकारी।
➡महोबा- जमीन में दबी 400 लीटर अवैध शराब बरामद, शराब बनाने के उपकरण भी किए गए जब्त, 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पनवाड़ी थाना क्षेत्र के छतसेर गांव का मामला।
➡दिल्ली- दिल्ली में 13785 नए कोरोना केस,24 घंटे में 13785 नए कोरोना केस,24 घंटे में 13785 नए कोरोना केस,दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 23.86% पहुंची,पिछले 24 घंटों में 57776 लोगों की टेस्टिंग हुई,दिल्ली में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 75282।
➡दिल्ली- कोरोना वैक्सीन को फुल मार्केट अप्रूवल,कोवैक्सीन,कोविशील्ड के लिए अप्रूवल,DCGI ने फुल मार्केट अप्रूवल दी,SEC की बैठक में आज मिली अनुमति,बाजार में वैक्सीन उतारने के फैसले पर सहमति।
➡दिल्ली- कांग्रेस CEC की बैठक में 20 सीटों पर सहमति, उत्तर प्रदेश की 20 सीटों पर सहमति बनी, इन सीटों पर पहली,दूसरी पेज में चुनाव है।

