सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
Up, पंजाब समेत पांचों राज्यों में bjp की लहर, हम भारी बहुमत से जीतेंगे: ani के खास इंटरव्यू से:पीएम मोदी
Pm मोदी ने कहा, देश की आज जो हालत है, उसमें सबसे जिम्मेदार कोई मुख्य धारा है, तो वह कांग्रेस है
युपी:पहले चरण की 58 सीटों पर मतदान आज, 623 उम्मीदवार मैदान में, 2.28 करोड़ लोग देंगे वोट,पश्चिम और बृज के नौ जिलों की 58 सीटों पर 800 कंपनी अर्द्धसैनिक बल तैनात
1 Pm Modi interview : अखिलेश और जयंत की जोड़ी को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ये दो लड़कों वाला खेल हमने पहले भी देखा था।
2 पीएम मोदी का राहुल पर करारा हमला, बोले- उस व्यक्ति का कैसे जवाब दूं जो सुनता नहीं और ना तो सदन में बैठता है?
3 पीएम मोदी की दो-टूक, कहा- किसानों के लाभ के लिए लाया गया था कृषि कानून और राष्ट्रहित में लिया गया वापस.
4 pm मोदी बोले, up के लड़कों में इतना अहंकार था कि कहते थे गुजरात से 2 गधे आए हैं!पर जनता ने ही सबक सिखा दिया था: पीएम मोदी.
5 पीएम मोदी ने कहा, बीजेपी हार-हार कर ही जीतने लगी है. हमने बहुत पराजय देखे हैं, जमानत जब्त होती देखी हैं. एक बार जनसंघ के समय चुनाव हारने पर भी मिठाई बांटी जा रही थी, तो हमने पूछा की हारने पर मिठाई क्यों बांट रहे हैं? तब बताया गया कि हमारे तीन लोगों की जमानत बच गई.
6 “15-18 आयु वर्ग के एक करोड़ से अधिक युवाओं को covid19 वैक्सीन की दोनों डोज़ लगाई जा चुकी है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया”.
7 कांग्रेस ने pm को बताया ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग का ‘लीडर’, कहा- मित्रों को छोड़ महंगाई से त्रस्त देश पर करें फोकस.
8 pm मोदी की बातों पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने गिन-गिन कर दिये जवाब,सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘वसुधैव कुटुम्बकम” की संस्कृति को मानने वाले देश में ‘कांग्रेस परिवार’ की शक्ति से इतनी घृणा और डर एक तानाशाह को ही हो सकता है।’
9 सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के लिए देश ही परिवार है। इसीलिए हम हमेशा देश के दुश्मनों से लड़े हैं। कुर्बानियां दी हैं। हर देशवासी के दुःख दर्द में हमेशा साथ खड़े रहे हैं.
10 तीन वर्ष में नौ हजार से अधिक लोगों ने बेरोजगारी के कारण की आत्महत्या, सरकार ने संसद में दी जानकारी.
11 जम्मू-कश्मीर से पलायन कर चुके पंडितों की हो रही है वापसी, सैकड़ों को मिली उनकी संपत्ति वापस, सरकार ने राज्यसभा में बताए आंकड़े.
12 विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले राकेश टिकैत ने जारी किया पोस्टर, किसानों से की एक खास अपील,इस पोस्टर में उन्होंने लिखा है कि विधानसभा चुनाव में किसान नोटा नहीं वोट करें ।
13 उप्र में प्रथम चरण का मतदान आज सुबह से,11 जिले की 58 सीटों पर पड़ेंगे वोट.
14 कर्नाटक में हिजाब विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब बीजेपी के एक विधायक ने विवादित बयान दे दिया है। प्रियंका गांधी के बिकनी वाले बयान पर बीजेपी विधायक ने कहा कि महिलाओं के कपड़ों की वजह से ही रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है।
15 सीएम फेस न बनने पर छलका नवजोत सिद्धू का दर्द, वीडियो ट्वीट कर कहा- आइ एम नोट फार सेल.
16 राजधानी दिल्ली में 24 घंटे के भीतर 1,317 नए केस, पॉजिटिविटी रेट घटकर हुई 2.11%.
17 राजस्थान : 17 कोरोना संक्रमितों की मौत,3728 नए मरीज, एक्टिव केस घटकर हुए 33 हजार, जयपुर में 860 केस मिले.
18 हिंदी सिनेमा के लिए खतरे की सबसे बड़ी घंटी, कमाई के मामले में तेलुगू सिनेमा बना देश में नंबर वन.
19 भारत के सामने विंडीज पस्त, टीम इंडिया ने सीरीज में ली अजेय बढ़त, कृष्णा-सूर्यकुमार बने जीत के हीरो.
============================
सोना + २४१= ४८,६७०
चांदी + ३५७ = ६२,७२४

