➡लखनऊ- पांचवें चरण की 60 सीटों पर कल से नामांकन, अवध,बुंदेलखंड के 11 जिलों में अधिसूचना होगी जारी, 1 से 8 फरवरी तक नामांकन किया जाएगा, 9 को पत्रों की जांच, 11 फरवरी को नाम वापसी, इन 11 जिलों में 27 फरवरी को होगा मतदान.
➡गोंडा- अनियंत्रित होकर खाई में पलटी पिकअप, हादसे में बहराइच निवासी 3 की मौके पर मौत, कोहरे ने ली 3 की जान, 15 से ज्यादा घायल, बहराइच से प्रयागराज जाने निकले थे श्रद्धालु, दुर्जनपुर के पास अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, घायलों को इलाज के लिए भेजा जिला अस्पताल.
➡गोंडा- कल से गोंडा में पांचवें चरण का नामांकन, नामांकन से पहले कलेक्ट्रेट छावनी में तब्दील, कलेक्ट्रेट के 7 अलग-अलग कक्षों में नामांकन, नामांकन के हर एक कक्ष में मजिस्ट्रेट तैनात, हर कक्ष में लगाए गए 3-3 सीसीटीवी कैमरे, एक साथ 2 प्रत्याशी नहीं कर पाएंगे नामांकन, प्रत्याशी के साथ सिर्फ 2 को जाने की अनुमति.
➡रायबरेली- शराब कांड में 11 लोगों की मौतों का मामला, पुलिस ने जिम्मेदार ग्राम प्रधान को किया अरेस्ट, सेल्समैन ने ग्राम प्रधान पर लगाया था आरोप, घटना के बाद से फरार चल रहा था ग्राम प्रधान, महराजगंज कोतवाली पुलिस,एसओजी टीम ने पकड़ा.
➡बांदा- बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को किया लहूलुहान, बाइक से बच्चे के साथ घूमने जा रहे थे पति-पत्नी, मासूम बच्चे की पुकार पर राहगीरों ने बचाया, घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, शहर कोतवाली के सेढू तलैया के पास की घटना.
➡लखीमपुर- वादाखिलाफी दिवस आज मनाएंगे किसान, तिकुनिया कांड में हुए वादे न पूरे होने से आक्रोश, मृतकों को नौकरी, घायलों को नहीं मिली मदद, कलेक्ट्रेट और तहसीलों में प्रदर्शन करेंगे किसान, भाकियू ज़िलाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने दी जानकारी.
➡संभल- इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने थाने में दी डॉक्टर के खिलाफ तहरीर, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र का मामला.
➡मथुरा- कैबिनेट मंत्री के प्रस्तावक की हत्या का मामला, बाइक सवार बदमाशों ने मारी थी गोलियां, पुलिस बदमाशों को नहीं कर पाई गिरफ्तार, कोसी थाने के कोकिलावन मंदिर का मामला.
➡आगरा- सपा प्रत्याशी ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, नोटों से करवा रहे स्वागत, भीड़ लेकर चल रहे साथ, दक्षिण विधानसभा से सपा प्रत्याशी है विनय अग्रवाल, आगरा के मंटोला थाना क्षेत्र का मामला.
➡मिर्ज़ापुर- धान खरीद को लेकर नहीं हुआ भुगतान, किसानों का 30 करोड़ का नहीं हुआ भुगतान, बार-बार केंद्रों के चक्कर काट रहे किसान, कमीशन के चक्कर में रोका गया भुगतान.
➡लखीमपुर- नाले में मिला किशोरी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी, ईसानगर थाना क्षेत्र में मिला शव.
➡लखीमपुर- प्रत्याशियों के बारे में एप से जाना जा सकेगा, घर बैठे आपराधिक,खजाने की कुंडली जाने, eci ने kyc नामक एप तैयार किया, प्रत्याशियों के शपथ पत्र भी एप पर देखा जा सकेगा.
➡गोंडा- कोरोना संक्रमण के 93 नए केस मिले, कोरोना से एक और युवक की हुई मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 पहुंची, जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 389, कोरोना से 450 से ऊपर मरीज हुए ठीक.
➡कानपुर देहात- संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव, घर में दुपट्टे के सहारे लटका मिला महिला का शव, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा, मूसानगर के वार्ड गौसगंज छिपैहठी का मामला.
➡लखीमपुर- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का 2 फरवरी को कार्यक्रम, प्रबद्ध वर्ग के साथ बैठक करेंगे राजनाथ सिंह, सदर प्रत्याशी योगेश के लिए डोर टू डोर कैम्पेन करेंगे, ज़िलाध्यक्ष सुनील सिंह ने दी जानकारी.
➡ललितपुर- छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की, आए दिन शोहदा छात्रा से करता था छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी सहित 3 लोगों पर लिखा केस, तालबेहट क्षेत्र का मामला.
➡बरेली- 12 सो से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर लापता, 2027 हिस्ट्रीशीटर में 1253 का नहीं मिला सुराग, 341 हिस्ट्रीशीटरों के दस्ते प्रदेशों में होने की सूचना.
➡लखीमपुर- अपर सिविल जज से ऑनलाइन ठगी, ठगों ने जज के खाते से 24 हज़ार उड़ाए, मामले की तहरीर पर पुलिस जाच में जुटी, सदर कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच.
➡दिल्ली- संसद का बजट सत्र आज से शुरू होगा, संसद परिसर में पीएम की 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, 10.55 बजे राष्ट्रपति कोविंद पहुंचेंगे संसद भवन, सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को को संबोधित करेंगे, अभिभाषण के बाद लोकसभा की कार्रवाही होगी शुरू, लोकसभा में आर्थिक सर्वे 2021-22 पेश किया जाएगा, लोकसभा की कार्यवाही आज के लिए स्थगित होगी, आज दोपहर 2.30 से राज्यसभा की कार्रवाई होगी शुरू, राज्यसभा में भी आज आर्थिक सर्वे किया जाएगा पेश.
➡दिल्ली- पीएम नरेंद्र मोदी की पहली वर्चुअल रैली, पीएम मोदी आज ‘जन चौपाल’ रैली करेंगे, पश्चिम यूपी के 21 विधानसभाओं के 98 मंडलों की रैली, कार्यक्रम में सीधे तौर पर 49,000 लोग सम्मिलित होंगे, सीएम योगी आगरा,दिनेश शर्मा लखनऊ से जुड़ेंगे.
दिल्ली- चुनाव आयोग आज समीक्षा बैठक करेगा, रैलियों, रोड शो पर प्रतिबंध को लेकर समीक्षा बैठक, मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा करेंगे बैठक, आज केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से बैठक करेंगे.

