➡लखनऊ- बीजेपी में कई दलों के नेता हुए शामिल, किसान मंच के पदाधिकारियों ने ली bjp की सदस्यता, लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने बीजेपी में कराया शामिल, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सुजय कुमार त्रिपाठी bjp में शामिल, भारतीय किसान मंच ने भाजपा को समर्थन किया, किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने दिया समर्थन.
➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का ट्वीट, अच्छा नहीं है, यूं अवाम की आंखों में सैलाब आना- अखिलेश, हुकूमत के हाथों का कानून के हाथों से लंबा हो जाना- अखिलेश.
➡लखनऊ- bjp प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी को हत्या की धमकी, राकेश त्रिपाठी ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया, फोन पर राकेश त्रिपाठी को धमकी दी गई, आशियाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया.
➡लखनऊ- बीजेपी ने 3 प्रत्याशियों की सूची जारी की, सेवापुरी से नीलरतन सिंह पटेल बीजेपी प्रत्याशी, रॉबर्ट्सगंज से भूपेश चौबे बीजेपी प्रत्याशी बने, दुद्धी से रामदुलार गौड़ bjp प्रत्याशी बनाए गए.
➡लखनऊ- वरिष्ठ ias हेमंत राव को दिल की दौरा पड़ा, मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं एसीएस हेमंत राव, सचिवालय प्रशासन के अपर मुख्य सचिव को हार्ट अटैक, हेमंत राव की बाईपास सर्जरी हो सकती है.
➡इटावा- भारत समाचार पर बोले शिवपाल यादव, जनता का मुझे बहुत प्यार मिला – शिवपाल यादव, सरकार बनी तो उम्मीद है मंत्री भी बनेंगे- शिवपाल, हमारा लक्ष्य बीजेपी को हटाना है – शिवपाल यादव, अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है – शिवपाल, प्रदेश की समस्याओं को दूर करना है – शिवपाल, जनता की आवाज थी कि दोनों लोग एक हो जाएं- शिवपाल, अभी गठबंधन की लहर चल रही है – शिवपाल यादव, उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है – शिवपाल, सरकारी विभागों के खाली जगह भरेंगे – शिवपाल यादव, पहले,दूसरे चरण में गठबंधन को बहुमत – शिवपाल.
➡इटावा- भारत समाचार पर बोले तेज प्रताप यादव, सभी कार्यकर्ता,नेता मजबूती से लगे हैं – तेज प्रताप, अखिलेश यादव बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे- तेज प्रताप, मैनपुरी की सभी सीटें समाजवादी पार्टी जीत रही- तेज प्रताप, एसपी बघेल पर कोई हमला नहीं हुआ – तेज प्रताप
➡वाराणसी- संत रविदास मंदिर में राहुल और प्रियंका गांधी, क्षीर गोवर्धन में संत शिरोमणि रविदास मंदिर पहुंचे, संगत के साथ पंगत में बैठ कर लंगर ग्रहण किया, संत शिरोमणि रविदास का आशीर्वाद बना रहे- प्रियंका.
➡बुलंदशहर- सूरजमल जटिया अस्पताल में फर्जी फॉर्मासिस्ट, 2014 से पदस्थ है फर्जी फॉर्मासिस्ट संदीप कुमार, फर्जी तरीके से रजिस्टर में चढ़ाई जाती है ड्यूटी, ड्यूटी रजिस्टर का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, बुलंदशहर के खुर्जा सूरजमल जटिया अस्पताल का मामला.
➡वाराणसी- आप सांसद संजय सिंह वाराणसी पहुंचे, संत रविदास मंदिर में संजय सिंह ने दर्शन किए, संत रविदास जयंती की संजय सिंह ने बधाई दी.
➡अमेठी- नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, सिलिंग से लटकता मिला युवती का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अमेठी कोतवाली कोहरा गांव का मामला.
➡दिल्ली- दिल्ली पुलिस का 75वां स्थापना दिवस आज, गृहमंत्री अमित शाह ने डाक टिकट जारी किया, पुलिस अफसरों,पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित.
➡दिल्ली- nsa अजीत डोभाल के घर में घुसने की कोशिश, युवक ने गाड़ी लेकर घर में घुसने की कोशिश की, पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया.

