➡️लखनऊ- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हार की समीक्षा की, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ की चर्चा, दोनों के बीच घंटे भर राजनीति से सम्बंधित चर्चा हुई, सीटें हारने का क्या कारण रहा इस पर अहम चर्चा हुई है.
➡️लखनऊ- आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा आज, सभी जिलों में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, पंजाब में आप की जीत को लेकर तिरंगा यात्रा, पार्टी दफ्तर से समतामूलक चौराहे तक यात्रा.
➡️आगरा- मंडी समिति के बाहर सपाइयों के हंगामे का मामला, समाजवादी समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने की fir, 24 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, 24 सपा के पदाधिकारियों पर गंभीर धाराओं में केस, मंडी समिति में आने जाने वाले वाहनों की कर रहे थे चेकिंग, टूटे ताले और वोटर लिस्ट मिलने पर काटा था हंगामा, आगरा के एतमाउद्दौला थाने में सभी के खिलाफ केस.
➡️हाथरस- ट्रैकटर ने सिपाही सहित परिवार को मारी टक्कर, बाइक से अलीगढ़ घर जाते समय हुआ हादसा, हादसे में सिपाही की मां और भतीजे की मौत, सिपाही अखिलेश कुमार गंभीर घायल,अलीगढ़ रेफर, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, सासनी कोतवाली इलाके के लुटसान के पास की घटना.
➡️चंदौली- सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से हो रहा वायरल, सपा की हार के बाद युवक ने शैक्षणिक प्रमाण पत्र जलाया, युवक ने अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र आग के हवाले किया, इसको लेकर क्षेत्र में तरह – तरह की चर्चाएं चल रही हैं, युवक अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव का निवासी है.
➡️आगरा- दबंग युवक ने महिला के साथ की छेड़छाड़, महिला के विरोध करने पर युवक ने की मारपीट, महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार, बसई अरेला क्षेत्र के एक गांव का मामला.
➡️ललितपुर- संदिग्ध हालत में घर में मिला किशोरी का शव, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, जाखोरा थाना क्षेत्र जेरवारा गांव का मामला.
➡️दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर रहेंगे, राष्ट्रीय रक्षा विवि के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, दीक्षांत समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे, इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे, सरदार पटेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का प्रारंभ करेंगे, 1100 कलाकारों के साथ भव्य लाइटिंग का कार्यक्रम होगा.
➡️गोवहाटी- आज ईपीएफ खाताधारकों को मिलेगी सौगात, ईपीएफओ बोर्ड 2021-22 के लिए ब्याज दर का ऐलान करेगी, 2021-22 के लिये ईपीएफ के ब्याज दर का ऐलान किया जाएगा, केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस बात की जानकारी दी है, गोवहाटी में ईपीएफओ बोर्ड की दो दिवसीय की बैठक चल रही है, शनिवार को बैठक के दूसरे दिन ईपीएफ रेट की घोषणा की जाएगी.
➡️पंजाब- आज सुबह राज्यपाल से मिलेंगे भगवंत मान, आज सुबह 10.30 बजे राज्यपाल से मिलेंगे, पंजाब में सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश.

