BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़ी ख़बरें…

by bnnbharat.com
December 31, 2021
in समाचार
बड़ी ख़बरें…
Share on FacebookShare on Twitter

➡लखनऊ- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओंकार नाथ सिंह का इस्तीफा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य पद से दिया इस्तीफा, यूपी मीडिया एडवाइजरी कमेटी से भी दिया इस्तीफा, मीडिया एडवाइजरी कमेटी की चेयरमैन हैं प्रियंका गांधी, यूपी कांग्रेस का डेलिगेशन चुनाव आयोग से मिला था, ओंकार नाथ,वीरेंद्र मदान,अनस सिद्दीकी EC से मिले थे, अजय लल्लू ने प्रतिनिधिमंडल को अनाधिकृत बताया था, प्रदेश अध्यक्ष के पत्र के बाद ओंकारनाथ सिंह का इस्तीफा.

 

➡लखनऊ- सपा MLC भाजपा में शामिल होने जा रहे , MLC शतरुद्र प्रकाश भाजपा में शामिल होंगे, वाराणसी से एमएलसी हैं शतरुद्र प्रकाश.

 

➡बस्ती- पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में बदमाश अर्जुन के पैर में लगी गोली, अर्जुन पर दर्ज हैं आधे दर्जन से अधिक मुकदमें, मुठभेड़ में अर्जुन और साथी दीपक हुआ गिरफ्तार, हरैया क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़.

 

➡मेरठ- 2 जनवरी को पीएम मोदी आएंगे मेरठ, 1 जनवरी की शाम आएंगें सीएम, राज्यपाल, RAF के गेस्ट हाउस में करेगें रात्रि विश्राम, खेल विवि का शिलान्यास करने आएंगे पीएम, 25 हजार से ज्यादा खिलाड़ी आएंगें मेरठ, खिलाड़ियों से संवाद, सभा संबोधित करेगे पीएम.

 

➡बस्ती- जिले में पुलिस और बदमाशों से दूसरी मुठभेड़, चेकिंग के दौरान बदमाश आजम ने चलाई गोली, आजम के पैर में गोली लगने से हुआ घायल, आजम के खिलाफ दर्ज है 17 मुकदमें, घायल आजम का अस्पताल में चल रहा इलाज.

 

➡कानपुर देहात- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का होगा आगमन, जन विश्वास यात्रा में जनसभा को करेंगे सम्बोधित, माती के मैदान में बने मंच से जनता को करेंगे संबोधित, करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, दोपहर 1.30 बजे कानपुर देहात से करेंगे प्रस्थान.

 

➡लखीमपुर खीरी- 3 छात्राओं के लापता होने से हड़कंप, स्कूल से वापस घर नहीं पहुंची छात्राएं, कक्षा-2, 7 और कक्षा 8 की हैं छात्राएं, परिजनों की सूचना पर तलाश जारी, पुलिस की क्राइम ब्रांच भी लगाई गई, मोहम्मदी कस्बे की निवासी हैं छात्राएं.

 

➡प्रयागराज- कीडगंज में गोलीकांड से जुड़ी खबर, फायरिंग का सीसीटीवी आया सामने, एक युवक की इलाज के दौरान मौत, घायल 3 लोगों का अभी इलाज जारी, फायरिंग में 4 लोगों को लगी थी गोली, आबकारी विभाग के सिपाही पर आरोप, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी.

 

➡कन्नौज- सपा MLC पुष्पराज जैन के घर धावा, आखिरकार पुष्पराज जैन पर छापा पडा, इनकम टैक्स ने पुष्पराज पर छारा डाला, समाजवादी पार्टी के MLC हैं पुष्प राज जैन, कन्नौज के 2 इत्र व्यापारियों पर छापेमारी, इत्र निर्माता मलिक मियां पर भी छापेमारी, दोनों के कारखानों और घरों में छापेमारी, सदर स्थित मंडई,छिपट्टी में छापेमारी जारी, घर और कारखाने मे शुरू हुई छापेमारी, कन्नौज, नोएडा,कानपुर समेत कई ठिकानों पर छापे.

 

➡बांदा- बसपा महासचिव सांसद सतीश मिश्रा का दौरा आज, सतीश मिश्रा आज कर सकते हैं प्रत्याशियों की घोषणा, अतर्रा के हिंदू इंटर कॉलेज में पहुंचेंगे सतीश मिश्रा.

 

➡ललितपुर- एक कुंटल गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, सब्जी की आड़ में कर रहे थे गांजे की तस्करी, कार से गांजा बरामद,2 तस्कर गिरफ्तार,एक फरार, तालबेहट हाइवे पर पुलिस को मिली सफलता.

 

➡रामपुर- मिलक सामुदायिक केंद्र में मिले कोरोना पॉजिटिव, महिला चकित्सक समेत तीन संक्रमित मिले, जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10.

 

➡बरेली- बेसिक स्कूल का पिलर और गेट गिरने से हादसा, मासूम की दबकर मौत,घटिया निर्माण के चलते हादसा, भुता थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में हुआ हादसा.

 

➡सहारनपुर- लापता कर्मचारी का शव ढमोला नदी से मिला, शव मिलने की सूचना पर मचा हड़कंप, पुलिस ने शव पेस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना जनकपुरी क्षेत्र से लापता हुआ था.

 

➡मेरठ- ओमीक्रोन का पहला केस मिला, कोरोना पॉजिटिव महिला में नया वैरिएंट, अफ्रीकी देश मलावी से लौटी थी महिला, 24 घंटे में कोरोना के 15 नए केस मिले, जिले में अब तक कोरोना के 46 मरीज.

 

➡रायबरेली- मॉर्डन रेलकोच फैक्ट्री में चन्द्रा प्रोजेक्ट्स की तानाशाही, एमसीएफ अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध वसूली, कर्मचारियों से मिलीभगत से हो रही अवैध वसूली.

 

➡गाज़ियाबाद- गाज़ियाबाद में कोरोना विस्फोट, 24 घण्टे में 31 नए मरीज आए सामने, 5 महीनें में सर्वाधिक कोरोना मरीज मिले, कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 111 हुई.

 

➡दिल्ली- ‘साहित्य अकादमी पुरस्कारों’की घोषणा, साहित्य अकादमी ने पुरस्कारों की घोषणा की, साहित्य अकादेमी पुरस्कार-2021 की घोषणा, लेखक दया प्रकाश सिन्हा को साहित्य सम्मान, अंग्रेजी के लिए नमिता गोखले को सम्मान, दया प्रकाश सिन्हा का जन्म कासगंज में हुआ था.

 

➡दिल्ली- कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट की बिहार में भी एंट्री, पटना में एक 26 साल का युवक ओमिक्रॉन से संक्रमित, ओमिक्रोन संक्रमित युवक हाल ही में दिल्ली से लौटा था, दिल्ली में विदेश से लौटे एक रिश्तेदार से मिला था, पटना के किदवईपुरी इलाके का रहने वाला है युवक.

 

➡कोलकाता- पश्चिम बंगाल में ओमिक्रॉन के 5 नए केस मिले, बंगाल में ओमिक्रॉन के अब तक 16 मामले हुए, एक 5 साल की बच्ची भी ओमिक्रोन संक्रमित मिली, संक्रमित बच्ची हाल ही में यूके से लौटी थी.

 

➡मुंबई- महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन तेजी से पैर पसार रहा, महाराष्ट्र में एक दिन में ओमिक्रॉन के 198 नए केस, नए केसों में केवल 30 संक्रमितों की इंटरनेशनल ट्रैवल हिस्ट्री थी, महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन के 450 से ज्यादा मामले.

 

➡दिल्ली- देश में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 1000 के पार, देश में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 1270 हुई, देश में ओमिक्रॉन से अब तक 374 मरीज ठीक, 23 राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आए, महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबसे ज़्यादा केस हुए, महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मरीज़ों की संख्या 450, दिल्ली में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या 320 हुई, केरला 109, गुजरात 97, राजस्थान 69, तेलंगाना 62 केस.

 

➡दिल्ली- देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में बड़ा उछाल, देश में 24 घंटे में कोरोना के 16,764 नए केस आए, बीते 24 घंटे में कोरोना से 7,585 मरीज ठीक हुए, देशभर में 24 घंटे में कोरोना से  220 मरीजों की मौत.

 

➡अम्बेडकरनगर- गुटखा कारोबारी पर जीएसटी टीम का छापा, घर और ठिकानों पर जीएसटी टीम का छापा, लखनऊ से आई टीम ने जिले में डाला डेरा, टैक्स चोरी की आशंका के चलते छापेमारी, अकबरपुर नगर के शहजादपुर चौक में छापा, गुटखा कारोबारी हाजी नसीम पर छापेमारी.

 

➡गाजियाबाद- युवक के हाथ बांध कर जबरन खिलाई हरी मिर्च, जबरन मिर्च खिलाने का वीडियो भी बनाया, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, लोनी थाना क्षेत्र के डीएलएफ इलाके की घटना.

 

➡दिल्ली- दिल्ली में कोरोना के केसों में 42% उछाल हुआ, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,313 केस सामने आए, दिल्ली में 7 महीने बाद कोरोना के सबसे ज़्यादा केस, दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 3,081 हुए.

 

➡दिल्ली- देश में ओमिक्रोन संक्रमण से पहली मौत हुई, महाराष्ट्र में ओमिक्रोन संक्रमण से पहली मौत.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नाइट कर्फ्यू में किसी प्रकार की छूट नहीं दी गई है- एसएसपी

Next Post

केंद्र सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के तहत महिला एकता एसएचजी फेडरेशन के लिए कौशल विकास उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Next Post
केंद्र सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के तहत महिला एकता एसएचजी फेडरेशन के लिए कौशल विकास उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

केंद्र सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के तहत महिला एकता एसएचजी फेडरेशन के लिए कौशल विकास उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d