इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नेट्टा डिसूजा स्मृति ईरानी से गैस के दाम को लेकर कुछ कह रही होती है. इस दौरान स्मृति ईरानी को डिसूजा से लोगों को उतरने के लिए रास्ता देने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है. वहीं रसोई गैस की कमी को लेकर जब उन्होंने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि प्लीज झूठ मत बोलिए. महिला के सवाल पर स्मृति ईरानी भी केंद्र सरकार के जनहितकारी कामों को गिनाती रहीं. प्लेन से लेकर ऐरो ब्रिज तक महिला सवाल करती रहीं और ये बहस खिंचती चली गई.
इस वीडियो को डिसूजा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है. जिस पर लोगों ने अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दी है. जहां कई लोगों ने नेटा डिसूजा की तारीफ की है तो वहीं कुछ लोगों ने स्मृति का पक्ष लेते हुए कांग्रेस नेता को गलत ठहराया. आपको बता दें कि सवाल करने वाली ये महिला कांग्रेस की प्रेसिडेंट नेटा डिसूजा हैं.

