आप की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान का कहना है कि वो अपना शपथ ग्रहण शहीद भगत सिंह के गांव में जाकर करेंगे. उन्होंने कहा वो और उनका पूरा मंत्रीमंडल शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में शपथ लेंगे. बता दें कि भगवंत मान ने धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें कांग्रेस के दलवीर सिंह ने टक्कर दी थी.

