मंदिर में चोरी करने गये चोर को किसी और ने नहीं बल्कि भगवान ने ही पकड़ा. चोर रोने लगा तब ग्रामीण पहुंचे और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. आंध्र प्रदेश के एक मंदिर से गहने चुराने गया चोर अपने ही बनाये छेद में फंस गया और पकड़ा गया. जिसके बाद लोगों ने चोर को रंगे हाथ धर दबोचा. मामला तटीय जिले श्रीकाकुलम के जामी येल्लम्मा मंदिर का है जहां से गहने लेकर भागने की कोशिश कर रहा आरोपी छेद में फंस गया. पापा राव (30) के रूप में पहचाने गए चोर ने मंदिर की छोटी सी खिड़की तोड़ दी थी और मूर्तियों से गहने भी लूट लिए थे. चोरी करने के इरादे से एक चोर ने मंदिर की दीवार में छेद किया. चोरी करने के बाद बाहर निकलते समय वह छेद में फंस गया. जब कई घंटों के बाद भी वह नहीं निकल पाया तो उसने रो-रोकर लोगों को मदद के लिए बुलाना शुरू किया. ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे वहां से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

