BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भविष्य का शहर, यहां उड़ेगी टैक्सियां, नौकर होंगे रोबोट, रात में उजाला करेगी कृत्रिम चाँद

by bnnbharat.com
January 5, 2022
in समाचार
भविष्य का शहर, यहां उड़ेगी टैक्सियां, नौकर होंगे रोबोट, रात में उजाला करेगी कृत्रिम चाँद
Share on FacebookShare on Twitter

रियाद:- सऊदी अरब 500 अरब डॉलर की लागत से एक ‘फ्यूचरिस्टिक मेगा-सिटी’ का निर्माण कर रहा है जिसमें उड़ने वाली टैक्सियां और रोबोट कर्मचारी होंगे. सऊदी अरब के रूढ़िवादी रहन-सहन के विपरीत ‘नियोम’ नाम का यह शहर एक जेट्सन-स्टाइल का अति-आधुनिक महानगर होगा. इस शहर की लागत 500 अरब डॉलर है जिसका निर्माण Private Investment Fund कर रहा है. इस शहर की योजनाएं बेहद महत्वाकांक्षी हैं जो अब तक कहीं नहीं देखी गई हैं.

यह शहर मिस्र और जॉर्डन की सीमा पर स्थित होगा जो 2025 से निवासियों और व्यवसायों का स्वागत करना शुरू कर देगा. इस शहर का निर्माण ‘शून्य’ से हो रहा है जो लंदन के आकार से 17 गुना बड़ा होगा, जो सौर और पवन ऊर्जा से संचालित होगा. नियोम के अध्यक्ष क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के अनुसार भविष्य का शहर ड्रोन्स के लिए अनुकूल होगा और रोबोटिक्स के विकास का प्रमुख केंद्र होगा. दस्तावेजों से पता चलता है कि शहर में उड़ने वाली टैक्सियां भी होंगी, जिन्हें अभी तक सिर्फ साइंस फिल्मों में ही देखा गया है.

अमीरों की सेवा करेंगे रोबोट नौकर
सऊदी अरब शहर के लिए ‘सबसे प्रतिभाशाली और सर्वश्रेष्ठ पेशेवरों को आकर्षित करना चाहता है और दुबई और दोहा के मुकाबल में प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र बनाना चाहता है. दस्तावेजों में कहा गया है कि रोबोट नौकर विदेशी कामगारों और अमीर निवासियों के घरों की सफाई करेंगें जिसका मतलब है कि अब इंसानों को घर के काम की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. क्लाउड सीडिंग का इस्तेमाल करके बारिश के बादल बनाए जाएंगे जो एक गर्म और शुष्क देश के लिए बेहद जरूरी हैं.

नकली चंद्रमा से रात में होगी रौशनी
इस प्रकिया में ड्रोन और प्लेन का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा लोगों के मनोरंजन के लिए ‘डायनासोर रोबोट’ और ‘मार्शल आर्ट रोबोट’ भी बनाए जाएंगे जो एक-दूसरे से लड़ेंगे. सऊदी अरब एक विशालकाय कृत्रिम चंद्रमा भी बनाना चाहता है जो रात रोज चमकेगा. हाल ही में एमबीएस ने कहा था कि वह चाहते हैं कि शहर के प्रस्तावित सिल्वर बीच की रेत रात के अंधेरे में चमकती हुई नजर आए.

सुरक्षा के क्षेत्र में भी मदद कर सकते हैं रोबोट
सऊदी ने रियाद में 2017 फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव सम्मेलन में नियोम के निर्माण की घोषणा की थी. कार्यक्रम में बोलते हुए रोबोटिक्स फर्म बोस्टन डायनेमिक्स के सीईओ मार्क रायबर्ट ने कहा कि मशीनों का इस्तेमाल महानगर में ‘सुरक्षा’ के रूप में भी किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि रोबोट ‘सुरक्षा, रसद, होम डिलीवरी और यहां तक कि बुजुर्गों और कमजोरों की देखभाल जैसे क्षेत्रों में काम करते हुए दिखाई दे सकते हैं.’

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टिकट चेकिंग स्टॉप हक़ की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार सांसद जय प्रकाश निषाद

Next Post

पंजाब में राष्ट्रपति शासन की मांग, PM की सुरक्षा में चूक वाली जगह से पाकिस्तान की दूरी 10 किमी, साजिश का अंदेशा

Next Post
पंजाब में राष्ट्रपति शासन की मांग, PM की सुरक्षा में चूक वाली जगह से पाकिस्तान की दूरी 10 किमी, साजिश का अंदेशा

पंजाब में राष्ट्रपति शासन की मांग, PM की सुरक्षा में चूक वाली जगह से पाकिस्तान की दूरी 10 किमी, साजिश का अंदेशा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d