भागलपुर में तीन मंजिला इमारत में ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. हादसे में 8 लोगों के जख्मी होने की भी खबर है. पड़ोसियों का आरोप है कि मकान में बम बनाए जाते थे. जानकारी के अनुसार, तातारपुर थानाक्षेत्र के काजवलीचक स्थित नवीन आतिशबाज के घर गुरुवार की रात 11.30 बजे हुए भीषण धमाके में दो मंजिले मकान के परखचे उड़ गए.पूरा मकान जमींदोज हो गया.

