धनबाद/झरिया में : पाँच राज्यों के आए चुनावी नतीजों पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा धनबाद महानगर के जिला महामंत्री मोहसिन खान ने कहा उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड, गोवा, में भाजपा को मिली प्रचंड बहुमत ने यह स्पष्ट कर दिया कि मोदी जी विश्व के करिश्माई नेता हैं और उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. यूपी में राष्ट्र-विरोधी बनाम राष्ट्रवाद में अंततः राष्ट्रवाद की जीत हुई और गुन्डा माफिया की पार्टी को जनता ने सिरे से खारिज करते हुए योगी जी को पुनः आशीर्वाद दिया. मौके पर इमरान शेख, सद्दाम शेख, मिन्टू आलम, रिजवान मल्लिक, तबरेज खान, यासिन खान, साकिर हुसैन, मो डब्लू, कल्लू शेख, शाहजहाँ अंसारी, सहित सैकङो कार्यकर्तागण उपस्थित थे. झरिया नगर भाजपा नगर अध्यक्ष अरूण साव के नेतृत्व में झरिया बाजार में जीत के खुशी में आतिशबाजी और कार्यकर्ताओं एवं जनमानस के बीच लड्डू का वितरण किया गया. कार्यक्रम में वरिष्ठ नेतागण हरीश जोशी,राज कुमार अग्रवाल, महावीर पासवान,शलैश सिंह, श्रीराम यादव, देवनारायण सिंह, विनोद गुप्ता, सुमन देवी, अरूण गोस्वामी,सपन मजुमदार आदि थे. .

