झारखंड में पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 27 प्रतिशत किये जाने की मांग को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने हजारीबाग के ताती झरिया में बैठक की. बैठक में मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि सरकार ने पिछड़ा वर्ग आबादी का सर्वे बंद कराकर गलत किया है. मोदी सरकार ने पिछड़ा जाति आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया, नीट, सैनिक स्कूल, केंद्रीय और नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण दिया. हेमंत सोरेन शिक्षित बेरोजगारों को भत्ता देने के वादे से सरकार मुकर गयी. झारखंड में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए मोर्चा लड़ाई लड़ेगी. मौके पर में वरिष्ठ नेता एमके पाठक, सांसद प्रतिनिधि कैलाशपति सिंह ,सांसद प्रतिनिधि राम प्रसाद कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव ,मंडल महामंत्री संतोष मंडल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीतन यादव, सांसद प्रतिनिधि महेश अग्रवाल, रजनीकांत चौधरी ,उपेंद्र पांडेय, प्रवील प्रसाद,सोबरन महतो, सहदेव यादव, जीवाधन प्रसाद ,जयप्रकाश ठाकुर ,रंजीत कुमार यादव ,मुकेश कुमार मंडल ,अजय कुशवाहा, अजय कुमार सिंह ,राजेश प्रसाद, कृष्णा प्रसाद ,भीम प्रसाद सहित कई लोग शामिल थे.

