समाजवादी पार्टी के दो ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया. चारों नेता लखनऊ उन्नाव सीट से एमएलसी चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल बताए जा रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने चिट्ठी जारी करके बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर चारों के खिलाफ 6 साल तक के निष्कासन की कार्रवाई की गई है.
पार्टी से निकाले गये नेताओं में औरास ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह और असोहा ब्लॉक प्रमुख वितेद्र यादव, गंज मुरादाबाद से विवेक पटेल और बांगरमऊ से अर्जुन दिवाकर शामिल हैं.ये सभी भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान के समर्थन में दिखे थे. चारों पुराने सपा नेता है और लंबे अरसे से सपा में ही राजनीति कर रहे हैं. आपको बता दें कि सपा ने इस सीट पर सुनील सिंह साजन को प्रत्याशी बनाया है. वहीं भाजपा के लोग सपा के नेताओं को अपने खेमे में करने में जुटे हैं.

