BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा नेता के खिलाफ जमीन हड़पने की शिकायत

by bnnbharat.com
March 8, 2021
in समाचार
भाजपा नेता के खिलाफ जमीन हड़पने की शिकायत
Share on FacebookShare on Twitter

धनबादःजमीन विवाद में अब भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल नाम आ रहा है। कोलाकुसमा मंझलाडीह निवासी दक्षिण मंडल, बीरेन मंडल, कार्तिक मंडल ने सरायढेला थाना में लिखित आवेदन दिया है। इसमें इन तीनों ने बताया कि प्रदीप मंडल सरकारी जमीन को जाली दस्तावेज के आधार पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आवेदनकर्ताओं के मुताबिक जिस प्लॉट को कब्जा करने का प्रयास प्रदीप मंडल कर रहे हैं उसी के सामने उनकी भी जमीन है। पहली फरवरी को दिए आवेदन में इन तीनों ने बताया है कि कब्जा करने से रोकने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

आवेदनकर्ताओं के मुताबिक प्रदीप मंडल जिस जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं उसका डीड संख्या 4719 (30 अक्टूबर 1939) है। यह झरिया की रानी प्रयाग कुमारी की ओर से दिया गया है। इसकी जमाबंदी संख्या 311(क) है। इसी भूमि को वर्ष 1975-76 में अनुमंडल पदाधिकारी धनबाद की ओर से निताई हाड़ी को छोटानागपुर कास्तकारी अधिनियम के तहत दिया गया है जो अहस्तांतरणीय है। उपायुक्त को आवेदन देने वालों में परेश मंडल, दक्षिण मंडल, निवास मंडल, आकाश मंडल, महेंद्र प्रसाद मंडल, मदन मंडल, महादेव मंडल, सहदेव मंडल, शंकर मंडल आदि का नाम है।

इधर चार फरवरी को प्रदीप मंडल ने सरायढेला थाना में मारपीट, गाली-गलौज व छिनतई की शिकायत की। आरोप दक्षिण मंडल, बिरेन मंडल, सुखदेव मंडल उर्फ कार्तिक मंडल, मदन मंडल पर लगाया है। इन्हीं लोगों ने पहली फरवरी को सरायढेला थाना को व तीन फरवरी को उपायुक्त धनबाद को इस संबंध में आवेदन दिया था।

पुलिस से की गई शिकायत में प्रदीप मंडल ने लिखा है कि वे तीन से चार बजे के बीच पंजाब एंड सिंध बैंक कुसुम विहार से अपने घर मंझलाडीह जा रहे थे। जैसे ही वे गीतांजलि होटल से 100 मीटर आगे बढ़े पहले से घात लगाए दक्षिण मंडल, बिरेन मंडल, सुखदेव मंडल, उर्फ कार्तिक मंडल, मदन मंडल व तीन-चार अन्य लोग हथियार से लैस होकर उनके गाड़ी संख्या जेएच10 बीआर 1111 के आगे आ गए। गाड़ी रुकवाकर उन्होंने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से उन पर प्रहार किया। उन्हें काफी चोट आई। वे जमीन पर गिर गए। उसके बाद दक्षिण मंडल, बिरेन मंडल, सुखदेव मंडल ने मिलकर रॉड व लाठी से पीटना शुरू किया जिससे उनके सिर, कमर व पीठ पर गंभीर चोट लगी है। जान मारने की नीयत से सिर पर भी रॉड से प्रहार किया। जेब में रखा 10 हजार रुपया व सोने की चेन जिसकी कीमत एक लाख रुपया है दक्षिण मंडल ने छीन ली। प्रदीप के मुताबिक सड़क से गुजर रहे लोगों ने उन्हें एसएनएमएमसीएच इलाज कराने ले गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चोरी के आरोप में पकड़े गए नितेश कुमार नामक युवक की पिटाई के बाद मौत

Next Post

सदन में उठा बिजली बिल का मुद्दा, घोटाले का लगाया आरोप

Next Post
सदन में उठा  बिजली बिल का मुद्दा, घोटाले का लगाया आरोप

सदन में उठा बिजली बिल का मुद्दा, घोटाले का लगाया आरोप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d