झारखंड में भाजपा का 42वां स्थापना दिवस बुधवार को उत्साह के साथ मनाया गया. भाजपा नेता विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण किया. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान शोभायात्रा भी निकली गयी. प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का ऑनलाइन संबोधन सुना. मौके पर मरांडी ने कहा कि पार्टी अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रही है. पार्टी सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही है, किसी के तुष्टिकरण का कोई स्थान पार्टी में नहीं है. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी ने अपने सांगठनिक यात्रा के 42 वर्ष पूरे कर लिए हैं. भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ही नहीं बल्कि सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्राह्य पार्टी है.
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता भारत को आत्मनिर्भर और आत्म गौरव से परिपूर्ण बनाने के लक्ष्य को साकार करने में जुटे हैं. भाजपा एक विचार आधारित और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. पार्टी के पास विश्व प्रसिद्ध नेतृत्व है. जनता का अपार समर्थन है.
स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में सभी मंडल,जिलों में पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया. शोभायात्रा निकाली गई. कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाया. प्रदेश के सभी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम में शामिल हुए. प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू लालपुर मंडल,डॉ प्रदीप वर्मा कांके मंडल,बालमुकुंद सहाय प्रदेश मुख्यालय,राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा गोंदा मंडल, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू हिनू मंडल,काजल प्रधान अरगोड़ा मंडल के कार्यक्रम में शामिल हुए. प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय,गंगोत्री कुजूर, बालमुकुंद सहाय, सीमा शर्मा,हेमन्त दास, सूरज चौरसिया,सुमन कुमार,पंकज सिन्हा,राजश्री जयंती,शिवपूजन पाठक, अशोक बड़ाईक, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, मृत्युंजय शर्मा, राहुल अवस्थी, रविनाथ किशोर, आरती सिंह, संजीव विजयवर्गीय, जीतू चरण राम समेत कई नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए.

