उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में दिन रविवार को किसी ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्णा यादव की मौत गोली लगने से हो गई. जनपद हाथरस की सिकंदराराऊ स्थित भाजयुमो नेता के आवास पर ऊपर की मंजिल में वह घायल अवस्था में मिले. कनपटी के पास गोली लगने की बात सामने आई हैं. जानकारी मिलते ही स्वजन उन्हें अलीगढ़ अलीगढ़ जेएन मेडिकल ले गए ,जहाँ उनकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटना की गोली कैसे लगी इस बात के साथ अन्य मामलों पर छानबीन में जुट गयी है. गौर करने की बात यह भी है कि बता दे जनपद हाथरस की सिकंदराराऊ विधानसभा में भाजयुमो नेता मतदाता थे. भाजयुमो नेता ने पहले अपना वोट डाल दिया था.
जानकारी के अनुसार कृष्णा यादव भाजयुमो पदाधिकारी से पहले गोरक्षा दल से जुड़ कर लंबे समय तक सक्रिय रहे. छह महीने पहले ही भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में उन्हें जिला महामंत्री बनाया गया था. रविवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा यादव को चोट लग गई है. वह गौसगंज सिकंदराराऊ स्थित घर की ऊपरी मंजिल पर गंभीर अवस्था में घायल पड़े हैं. पुलिस के पहुचंने से पहले स्वजन उन्हें लेकर अलीगढ़ चले गए. पुलिस को ऊपर के कमरे से एक पिस्टल और एक कारतूस का खोला मिला है. बताया जा रहा है कि कृष्णा की कनपटी के पास गोली लगी है. पुलिस घटना की वजह तलाशने के प्रयास में जुटी है

