उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी में स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है.पार्टी ने यह सूची पहले चरण के चुनावों को ध्यान में रखते हुए जारी की है. पार्टी नेताओं का कहना है कि यदि चुनाव आयोग कोविड मामलों की समीक्षा के बाद रैलियां करने की इजाजत देता है तो पार्टी के स्टॉर प्रचारक चुनावी मैदान में उतरकर जनता से रूबरू संवाद करेंगे. इजाजत मिलने तक वर्चुअल और डिजिटल माध्यम से चुनाव प्रचार करेंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी यूपी में करेंगे प्रचार.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, यूपी बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान करेंगे प्रचार.
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी प्रचार.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान करेंगे प्रचार.
मथुरा सांसद हेमा मालिनी, यूपी के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया करेंगे प्रचार.
सुरेंद्र नागर, जनरल वीके सिंह, चौधरी भूपेंद्र सिंह, बीएल वर्मा, राजवीर सिंह, एसपी सिंह बघेल साध्वी निरंजन ज्योति, कांता कर्दम करेंगे प्रचार.
रजनीकांत महेश्वरी, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र कश्यप, जेपीएस राठौर और भोला सिंह खटीक, जसवंत सैनी करेंगे प्रचार.

