BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

भारतीय नौसेना और बांग्लादेश की नौसेना का द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास बोंगोसागर शुरू

by bnnbharat.com
May 25, 2022
in समाचार
भारतीय नौसेना और बांग्लादेश की नौसेना का द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास बोंगोसागर शुरू
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय नौसेना (आईएन) और बांग्लादेश की नौसेना (बीएन) के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘बोंगोसागर’ का तीसरा संस्करण 24 मई 2022 को बांग्लादेश के पोर्ट मोंगला में शुरू हुआ. इस अभ्यास का हार्बर चरण 24 से 25 मई तक निर्धारित है, जिसके बाद 26 से 27 मई तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में एक समुद्री चरण आयोजित होगा.

बोंगोसागर अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री अभ्यासों और जंगी कार्रवाई के व्यापक स्पेक्ट्रम में संचालन के माध्यम से उच्च स्तर की पारस्परिकता तथा संयुक्त परिचालन कौशल को विकसित करना है.

भारतीय नौसेना का पोत कोरा, एक स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल कार्वेट और एक स्वदेश निर्मित अपतटीय गश्ती पोत सुमेधा इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं. बांग्लादेश की नौसेना का प्रतिनिधित्व बीएनएस अबू उबैदाह और अली हैदर कर रहे हैं, ये दोनों ही गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट हैं.

बोंगोसागर एक्सरसाइज के बंदरगाह चरण के दौरान समुद्र में अभ्यास के संचालन पर सामरिक स्तर की योजना चर्चा के अलावा पेशेवर और सामूहिक बातचीत तथा मैत्रीपूर्ण खेल गतिविधियां शामिल हैं. अभ्यास का समुद्री चरण दोनों नौसेनाओं के जहाजों को गहन सतही युद्ध अभ्यास, हथियारों का इस्तेमाल, फायरिंग अभ्यास, नाविक योजना विकास और सामरिक परिदृश्य में समन्वित हवाई संचालन में भाग लेने की सुविधा प्रदान करेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कपिल सिब्बल ने कांग्रेस छोड़ी,सपा की तरफ से जायेंगे राज्यसभा 

Next Post

एनआईसीएसआई ने ई-शासन में अनुसंधान एवं विकास प्रबंधन और परामर्श के लिये दिल्ली स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के साथ समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d