भारतीय मौसम विभाग द्वारा पूर्वी भारत में 24 जनवरी तक और उत्तर-पूर्वी भारत में 25 जनवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देश के ज्यादातर भागों में शीतलहर जारी बनी हुई है। देश के उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में आजकल में बारिश की संभावना है।IMD के मुताबिक, पहड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है। 24 जनवरी तक बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है। वहीं, 23 जनवरी तक यहां आंधी के साथ ओले भी गिर सकते हैं। कोहरा छाया रहेगा.
मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। उत्तरी पंजाब और हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे सर्दी फिर जोर पकड़ेगी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) बनने की वजह से यह बारिश हो रही है। उत्तरभारत में 23 जनवरी तक कोहरा छाया रहेगा। यही हाल राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। जम्मू संभाग में मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ी है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह के अंत में हल्की बारिश और हिमपात होने की संभावना जताई है।

