भारतीय सिनेमा में संगीत जगत की एक शख्सियत “बप्पी दा” आज हमसे दू , बहुत दूर सितारा बन कर चले गये. आज विले पार्ले के पवन हंस स्थित श्मशान घाट में उनके बेटे ने अपने पिता बप्पा लाहिड़ी को मुखाग्नि दी। बप्पी दा का निधन मंगलवार (15 फरवरी) को रात हो गया था. उनके बेटे बप्पा लाहिड़ी जो अमेरिका में थे और वे बुधवार देर रात ही मुंबई पहुंचने के कारण गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया. बप्पी दा की अंतिम यात्रा शुरू होते ही उनकी बेटी फूट-फूटकर रोने लगी। परिवार और मनोरंजन जगत के सभी लोग स्तब्ध थे. लीजेंड बप्पी लाहिड़ी का मुंबई के विले पार्ले में उनके प्रियजनों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया है। विद्या बालन, भूषण कुमार, शक्ति कपूर, सुनील पाल, शान, उदित नारायण और कई अन्य सेलेब्स ने गायक को भावनात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की। बेटे बप्पा लाहिड़ी ने मुखाग्नि दी। बप्पी दा की अंतिम यात्रा शुरू होते ही गायका की बेटी फूट-फूटकर रोने लगी। परिवार और मनोरंजन जगत के सभी लोग स्तब्ध।
मनोरंजन जगत के कलाकार बप्पी दा को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पहुंचे। विद्या बालन, भूषण कुमार, मीका सिंह, विंदू दारा सिंह भी महान संगीतकार-गायक बप्पी लाहिड़ी को अंतिम सम्मान देने के लिए विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे। गायक उदित नारायण, शान, अभिजीत भट्टाचार्य ने भी विले पार्ले श्मशान घाट पहुँच दिवंगत बप्पी लाहिड़ी को अंतिम श्रद्धांजलि दी. शक्ति कपूर, रूपाली गांगुली, अलका याज्ञनिक, शरबानी मुखर्जी, इला अरुण और अन्य दिग्गज बप्पी दा को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. कोरियोग्राफर संदीप सोपरकर, अभिनेत्री शरबानी मुखर्जी और रूपाली गांगुली गायक के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अभिनेता राहुल रॉय और कॉमेडियन सुनील पाल उन लोगों में शामिल थे, जो अंतिम संस्कार से पहले बप्पी लाहिड़ी के परिवार से मिलने उनके आवास पर गए थे।
अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि गायक-संगीतकार ने जो गाने गाए हैं, उन्हें उसके लिए दशकों बाद भी याद किया जाएगा।

