BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आंतरिक सुरक्षा वार्ता का आयोजन

by bnnbharat.com
January 13, 2022
in समाचार
भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आंतरिक सुरक्षा वार्ता का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आंतरिक सुरक्षा वार्ता बैठक आज वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई. बैठक की सह-lअध्यक्षता भारत के गृह सचिव श्री अजय भल्ला और अमेरिका के रणनीति, नीति और योजना, आंतरिक सुरक्षा विभाग के अवर सचिव, श्री रॉबर्ट सिल्वर ने की. बैठक में दोनों देशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया.

बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने वर्तमान में जारी सहयोग की समीक्षा की और आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला, समुद्री सुरक्षा, विमानन सुरक्षा, सीमा शुल्क प्रवर्तन और व्यापार सुरक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में सहयोग को और मज़बूत बनाने एवं नवीन अवसरों की तलाश करने जैसे उपायों पर विचार-विमर्श किया.

दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि कानून प्रवर्तन में सहयोग, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला हासिल करने, विमानन सुरक्षा, खोजी सहयोग, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण पर आंतरिक सुरक्षा वार्ता के तहत मौजूदा उप-समूह आने वाले महीनों में अलग-अलग मिलेंगे ताकि इस दिशा में विचार-विमर्श किया जा सके और पता लगाया जा सके कि दोनो देशों के बीच जारी सहयोग को और मजबूत कैसे किया जाए.

बैठक दोनों पक्षों के बीच जारी साझेदारी पर संतोष व्यक्त करने और आपसी हित के सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय जुड़ाव और सहयोग में वृद्धि करने पर सहमत होने के साथ संपन्न हुई.

दोनों पक्ष इस वर्ष के अंत में मंत्रिस्तरीय आंतरिक सुरक्षा वार्ता आयोजित करने पर भी सहमत हुए.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कच्चे तेल की कीमत 84 डॉलर प्रति बैरल बढ़ी, Petrol-Diesel की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

Next Post

झारखंड में कोरोना के 4753 नये मरीज मिले

Next Post

झारखंड में कोरोना के 4753 नये मरीज मिले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d