BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत और बांग्लादेश के  बीच वाणिज्य सचिव स्तर की बैठक का नई दिल्ली में आयोजन

by bnnbharat.com
March 5, 2022
in समाचार
भारत और बांग्लादेश के  बीच वाणिज्य सचिव स्तर की बैठक का नई दिल्ली में आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

 

 

भारत और बांग्लादेश के बीच मल्टीमॉडल संपर्क पर उल्लेखनीय प्रगति

 

भारत-बांग्लादेश सीईपीए पर संयुक्त अध्ययन को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा

 

 

 

भारत और बांग्लादेश के बीच 4 मार्च, 2022 को नई दिल्ली में वाणिज्य सचिव स्तर की बैठक हुई. भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य सचिव, श्री बी. वी. आर. सुब्रहमण्यम ने और बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वरिष्ठ सचिव, वाणिज्य मंत्रालय, श्री तपन कांति घोष ने किया.

 

दोनों पक्षों ने रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर, बंदरगाह इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास, समग्र आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) पर संयुक्त अध्ययन, बॉर्डर हाट, मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्टेशन के माध्यम से क्षेत्रीय संपर्क, मानकों का अनुकूलीकरण, परस्पर मान्य समझौता सहित आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ.

 

कई मुद्दों पर चर्चा के साथ, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल ने एजेंडे में शामिल निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रगति की सराहना की गई: –

 

· हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है- बांग्लादेश, भारत का छठा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है.

 

· रेलवे के माध्यम से भारत-बांग्लादेश के बीच व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए

 

 

 

) सिराजगंज बाजार में एक कंटेनर हैंडलिंग फैसिलिटी के विकास के लिए एक विस्तृत परियोजना प्रस्ताव (डीपीपी) को स्वीकृति दी गई.

 

) भारत-बांग्लादेश के बीच मालगाड़ियों के संचालन के लिए, बेनापोल में 900 मीटर की नई साइडिंग लाइन का निर्माण किया गया है.

 

) दर्साना होते हुए रेल के द्वारा भारत को सभी कमोडिटीज के आयात को अनुमति देने के लिए, दर्साना में लोडिंग और अनलोडिंग प्लेटफॉर्म के निर्माण को पूरा किया गया है.

 

) ईश्वरदी में आईसीडी आधारित रेल और सड़क के विकास के लिए, डीपीपी को स्वीकृति दी गई है.

 

· बांग्लादेश द्वारा खाली वापस आने वाले रेलवे वैगन/ कंटेनरों के उपयोग पर सहमति दी गई- इससे भारत से बांग्लादेश को होने वाले निर्यात की कुल ढुलाई लागत कम हो जाएगी.

 

· बॉर्डर हाट्स – ये कोविड प्रतिबंधों के चलते बंद हो गए हैं, जिन्हें अब जल्द ही फिर से शुरू कर दिया जाएगा.

 

· पेत्रपोल-बेनापोल इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीबी) के 24×7 परिचालन को जल्द ही लागू किया जाएगा.

 

· आईसीपी/ लैंड कस्टम्स स्टेशनों पर खासी प्रगति हुई है.

 

· दोनों देशों के बीच मल्टी-मॉडल परिवहन के माध्यम से क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत किया गया है.

 

· सीईपीए अध्ययन को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा.

 

· सीईओ फोरम की पहली बैठक जल्द.

 

इस बैठक से पहले नई दिल्ली में 2-3 मार्च को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार और वाणिज्य मंत्रालय, बांग्लादेश सरकार के संयुक्त/ अपर सचिवों के स्तर की व्यापार पर संयुक्त कार्यकारी समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक हुई थी. इस दौरान परस्पर हित के विभिन्न क्षेत्रों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ.

 

इसमें जेडब्ल्यूजी और वाणिज्य सचिवों की अगली बैठक तय तारीखों पर बांग्लादेश में करने पर आपसी सहमति बनी.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक से वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे

Next Post

बड़ी खबरें

Next Post
बड़ी खबरें

बड़ी खबरें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d