<strong>नई दिल्ली</strong>.भारत के पूर्व फुटबॉलर और मशहूर कोच सुभाष भौमिक का लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में निधन हो गया. वह 72 वर्ष के थे. अपने करियर में सुभाष ने देश के 2 बड़े फुटबॉल क्लब ईस्ट बंगाल और मोहन बागान का भी प्रतिनिधित्व किया.