भारत में लंबे समय से अटकी पड़ी कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स और कोर्बीविकेस को आपात स्थिति के लिए मंजूरी मिल गई है. इससे पहले देश में रूस की स्पुतनिक और अमेरिका की फाइजर कंपनी द्वारा बनाई गई कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है.
भारत में कोरोना के दो और वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने कोवोवैक्स और कोर्बीविकेस को आपात स्थिति के लिए मंजूरी दी है. इसके अलावा एंटीवायरल दवा Molnupiravir को भी मंजूरी दी गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.
