केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ताजा नोटिस जारी करते हुए शेड्यूल्ड इंटरनेशनल कमर्शियल फ्लाइट्स पर प्रतिबंध को और भी आगे बढ़ाने का फैसला किया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि भारत में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अगली सूचना तक निलंबित रहेंगी. यह प्रतिबंध सभी कार्गो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों या डीजीसीए द्वारा अनुमोदित विशेष उड़ानों पर लागू नहीं है. ऐसे में एयर बब्ब्ल व्यवस्था पर भी इसका असर नहीं पड़ेगा.

