कोलकाता भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए में जीत के लिए 185 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत ने सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने शानदार पारी खेली. जिसकी बदौलत भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 184 रन बनाए. इसमें सूर्यकुमार ने तूफानी अर्धशतकिय पारी खेली. उन्होंने 31 गेंदों में 65 रन बना डाले.
वेस्टइंडीज टीम से भारत के दिए 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मेयर्स और होप ओपनिंग उतारे. भारत की ओर से दीपक चाहर ने पहला ओवर फेंका. और वेस्ट इंडीज को पहला झटका देने वाले भी दीपक चाहर रहे. दीपक चाहर ने मेयर्स को अपना शिकार बनाया. मेयर्स 6 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए. वेस्टइंडीज का दूसरा झटका भी दीपक चाहर ने दिया . दुसरे झटके के रूप में होप का विकेट गिरा है.
दो विकेट गिरने के बाद रोवमैन पॉवेल और निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ बैटिंग की. दोनों बल्लेबाजों ने टीम स्कोर को करीब 6 ओवरों में ही 70 रनों के पास पहुंच दिया. फिर हर्षल पटेल ने पॉवेल को आउट कर दिया. पावेल 14 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए.
वेस्टइंडीज का चौथा विकेट कायरन पोलार्ड के रूप में गिरा. वे 5 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए. उन्हें वेंकटेश अय्यर ने शिकार बनाया. 5वां विकेट के रूप में जेसन होल्डर 2 रन बनाकर आउट हुए. खबर लिखे जाने तक वेस्ट इंडीज के 16 ओवर में 134 रन बना लिए थे.

