भिवानी.हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम एरिया में आज शनिवार को सुबह 8:30 बजे खनन के दौरान पहाड़ दरक गया.इसके नीचे 20 से 25 लोग दब गए है. तीन मजदूरों के शव निकाले गए हैं. पहाड़ दरकने से गिरे सैकड़ों टन वजनी पत्थरों के नीचे कई पोकलेन मशीनें, ट्रक और अन्य वाहन भी दब गए.

