त्रिकुट पर्वत रोपवे हादसे के बाद एक बाद फिर देवघर में बड़ा हादसा हुआ. मिली जानकारी के अनुसार जिले में भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा कि एक परिवार कटिहार से देवघर आ रहा था. उसी दौरान स्कॉर्पियो मोहनपुर थाना अंतर्गत जमुनिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और हादसे में 4 लोगों के मौत की खबर है. वहीं ड्राइवर और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. स्कॉर्पियो को हाईवा ट्रक की मदद से निकालने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा है.*

