भाषा को लेकर झारखण्ड में उत्पन्न विवाद थमने का नाम नही ले रहा है. भोजपुरी मगही मैथिली के भाषाईयों ने रविवार को झारखंड में बंद का आह्वान किया. बंद के समर्थकों ने झंडा और बैनर के साथ राज्य में रांची समेत कई जिलों में सड़कों पर प्रदर्शन किया. पुलिस ने इन समर्थकों को हिरासत में लिया. राँची में अखिल भारतीय भोजपुरी मैथिली मगही अंगिका मंच के नेताओं को कोतवाली थाना परिसर ले गये. एहतियातन पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. इसमे कई डीएस पी, कई थाना के प्रभारी और महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी शामिल हैं. झारखंड बंद के समर्थन में मगही भोजपुरी मैथिली संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ता रविवार को बाजार में घूम-घूम कर झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इन भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा की सूची से बाहर किए जाने का विरोध किया. समर्थकों का कहना है कि हेमंत सोरेन सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ेगा.

