आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो सोच समझ कर करें पोस्ट. सच का पड़ताल किये बिना किसी भी तरह का पोस्ट न करें और न ही वैसे पोस्ट को फारवर्ड, लाइक या फॉलो करें.
बीते दिनों जब हजारीबाग समेत झारखंड के 4 जिलों में इंटरनेट बन्द कर दिया गया था. इंटरनेट बहाल होने के बाद हजारीबाग के बरही में रूपेश नामक युवक के हत्या के खबरें और उसे न्याय दिलाने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. इसी बीच कुछ यूजर ने भ्रामक और अफवा फैलाने वाला पोस्ट कर माहौल को खराब करने की कोशिश की. जिसपर हजारीबाग पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए 15 लोगों के विरुद्ध करवाई की गई है. हजारीबाग पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि,
“सोशल मीडिया पर झूठे,भ्रामक वीडियो से अफवाह फैलाने,समाज में विद्वेष उत्पन्न करने के आरोप में निम्नांकित 15 व्यक्तियों के विरुद्ध सदर थाना द्वारा कार्रवाई की गई है.कई पुराने,एडिटेड वीडियो को हजारीबाग जिला के बताकर सोशल मीडिया पर दुर्भावनासे पोस्ट करनेवाले लोगों पर भी कार्रवाई होगी.”


