भोपाल मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू शाजापुर स्थित उनके आवास पर फंदे से लटकी पाई गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.पुलिस जांच में जुटी है.मृतक की पहचान सविता परमार के रूप में हुई है.उनकी शादी मंत्री के बेटे देवराज परमार से पिछले तीन साल पहले हुई थी.आत्महत्या का मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच की जा रही है.

